Noida News : नए वर्ष पर अपना घर आश्रम में परिवारों से दूर रह रहीं महिलाओं को उनके घर पहुचायेगी नोएडा पुलिस और युवा क्रांति सेना

नोएडा :- आज नोएडा के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम में रह रहीं महिलाओं के साथ मुलाकात की और उनके परिजनों के बारे में जानकारी ली ताकि नए वर्ष पर उन्हें उनके परिवार से मिलवाकर उन्हें नए वर्ष का तोहफा दे सकें। कई महिलाओं को एसीपी ने जल्द ही उनके परिवार से मिलवाने का वचन दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपना घर आश्रम की संचालन समिति की भी सराहना की।

एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा


इस अवसर पर एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा की बड़ा दुर्भाग्य है की एक तरफ हम महिलाओं को मां का दर्जा देते हैं और दूसरी तरफ हमारी माता बहन अपने परिवार से इस रूप में जीवन जीने पर मजबूर हैं। नोएडा पुलिस और युवा क्रांति सेना इस वर्ष इन्हे इनके घर पहुंचने में अहम भूमिका निभायेगी।
युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया की परिवारों से संपर्क करने का अभियान चलाया जाएगा जिसका नेतृत्व एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा जी करेंगे। इसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग की भी अहम भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर सखा एक पहल की चेयरमैन विभा चुघ, राजीव गोयल, बलराज गोयल, शालू गोयल आदि मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]