Noida News : सपा नोएडा महानगर ने सेक्टर 66 में जन संवाद कर जानी लोगों की समस्याएं।


:- प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर : डॉक्टर आश्रय गुप्ता


नोएडा :- सपा नोएडा महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर 66 श्रमिक कुंज में एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन महानगर सचिव रामसहेली बौद्ध जी द्वारा किया गया। जन संवाद में आए हुए लोगों का सचिव रामसहेली बौद्ध जी व उनके पति राम सिंह द्वारा पगड़ी पहनाकर वह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आए हुए लोगों से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया।
और यथासंभव उसका समाधान करने का भी प्रयास किया गया।

डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी वह महंगाई चरम पर है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं है छोटे दुकानदार लगातार जीएसटी व सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर स्थिति में पहुंच गई है। प्रदेश में सबसे महंगी बिजली लोगों को दी जा रही है। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों का बहुत ही बुरा हाल है।
और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से आम लोग परेशान हैं।
उन्होंने सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को भी लोगों के समक्ष रखा और लोगों से अपील की किस बार भारी मतों से अखिलेश यादव के कंधों को मजबूत करें
ताकि आम लोगों की बात सुनी जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में विकास यादव ,मोहम्मद नौशाद,उदय सिंह,नितिन वाल्मीकि, रवि पर्चा ,सौरभ चौहान,मालती देवी, शिमला ,सोनू खान, अब्दुल कलाम, प्रीति ,बसंत कुमार, अभिषेक कुमार ,अनिता ,सोनी कुमारी ,रेशमा, सलमा, रजनी, माला देवी, सूरज, अनीता, प्रियंका, राजदा, शीला, सरिता, सलमा वह विश्वास मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]