Noida News : भाकियू मंच ने सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

नोएडा :- आज भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का ज्ञापन नोएडा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता को दिया। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने भाजपा जिला अध्यक्ष को अवगत कराया की नोएडा प्राधिकरण ने पिछले दिनों 222 बोर्ड मीटिंग में मद संख्या मध्य संख्या 212/10 में वर्ष 1997 से सभी किसानों को 10 प्रतिशत आबादी भूखंड अथवा उसके समतुल्य धनराशि प्रदान किए जाने संबंधित मांग के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार को संदर्भित किया जाने का निर्णय लिया गया था। उपरोक्त इस बिंदु को बोर्ड मीटिंग के सभी मानद एवं नामित सदस्यों ने हस्ताक्षरित कर शासन को प्रेषित किया गया है उपरोक्त बिंदु का बोर्ड एजेंडा बड़े ही विस्तृत तरीके से तैयार किया गया है तथा सभी बिंदु को ध्यान में रखते हुए बोर्ड में लाया गया है जिसकी एक प्रतिलिपि इस ज्ञापन के साथ संलग्न है अतः आपसे अनुरोध है कि सभी तत्वार्थ बिंदु को ध्यान में रखते हुए न्याय से पहले समानता का अधिकार जो कि संविधान की धारा 14 में प्रदान किया गया है नोएडा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर किए गए समझौते तथा अपील को ध्यान में रखते हुए इस बिंदु को शासन स्तर पर पास कराकर नोएडा प्राधिकरण को आदेशित करें की सभी किसानों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट आवंटित करें
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा की जब किसानों की भूमि अर्जित करते समय किसानों को दी गयी धनराशि में से 10 प्रतिशत राशि कट ली थी और जब किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुवावजा देते समय भी किसानों को दी गयी धनराशि से भी 10 प्रतिशत राशि सबंधित अधिकारियों ने काट ली है इस लिए सभी किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूमि के प्लाट दिए जाएं जिन किसानों को 5 प्रतिशत के प्लॉट मिल गए हैं उन्हें और 5 प्रतिशत भूमि दी जाए।

मुख्य बातें:-
नोएडा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भारतीय किसान यूनियन मंच के पदाधिकारी से कहा कि किसानों की मांग माननीय मुख्यमंत्री के सामने रखी गई है।


नोएडा विधायक पंकज सिंह से भारतीय किसान यूनियन मंच के अधिकारी इस मांग को लेकर पूर्व में कई बार उनसे मिले थे आज नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किसानों की मांगों को माननीय मुख्यमंत्री के सामने रखा है यह जानकारी स्वयं नोएडा विधायक पंकज सिंह जी ने भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को फोन पर बतायी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान आशीष चौहान गौतम लोहिया विमल त्यागी रिंकू यादव राजवीर चौहान राहुल पवार सोनू चपराना तरुण भाटी प्रिंस भाटी आदि किसान मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]