Noida News : महंगाई के खिलाफ सपा नोएडा महानगर इकाई का प्रदर्शन

:- सपा नोएडा महानगर इकाई ने सेक्टर 75 के मार्केट में लोगों को ₹50 किलो में दिया टमाटर


नोएडा :- सपा नोएडा महानगर इकाई ने नॉर्थ आई चौराहा सेक्टर 75 में देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया सपा नोएडा महानगर इकाई के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 75 के मार्केट में खड़े होकर लोगों को ₹50 किलों में टमाटर बेचकर सांकेतिक रूप से प्रदर्शन के साथ-साथ सरकार को जगाने का काम किया ,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में जमाखोरों और पूंजी पतियों का बोलबाला है किसानों से सस्ते दाम में टमाटर खरीद कर स्टॉक किया जा रहा है और महंगे दामों में जनता को बेच रहे हैं कीमत बढ़ने के बाद सब्जी से टमाटर गायब सा हो गया है पहले रसोई गैस, अरहर दाल और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई अब सब्जियों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

विकास यादव ने कहा

महासचिव विकास यादव ने कहा कि “सखी सैंया तोह खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है’ के गीत पर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज कहां है।

ओमपाल राणा ने कहा

सब्जी की निरंतर बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर की दामो से तो लोग पहले ही काफी परेशान थे मगर अब अदरक और और बाकी सब्जियों की कीमतें भी आसमान छूने लगी है। आम आदमी परेशान और असहाय महसूस कर रहा है।

मुख्य रूप से मौजूद रहे

मुख्य मुख्य रूप से मौजूद रहने वाले लोगों में शामिल रहे महासचिव विकास यादव, ओमपाल राणा,दिव्यांशु यादव, मुकेश प्रधान, संजय त्यागी, सुशीला भारती, मनोज गोयल, मुमताज आलम, गौरव कुमार यादव, योगेश भाटी, अनिल शर्मा, मोहित यादव, राहुल यादव,बबली शर्मा, बाबूलाल बंसल, विवेक यादव, शादाब खान, राणा मुखर्जी, प्रवीण शर्मा, राम सहेली, शमा परवीन, पूनम चौधरी, रेणुका मेथी, सतवीर, सौरभ चौहान, देबाशीष बॉस,सुरेंद्र कुमार ,उदय सिंह , रिंकू यादव नसरुद्दीन,शहनाज हुसैन, राजू टाक, सिकंदर पासवान, मुख्य रूप से मौजूद रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]