Noida News : नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर, छह बाइक, मास्टर चाबियां और अवैध चाकू बरामद।

न्यूज़ डायरी, नोएडा।

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त 2025 को सेक्टर-44 स्थित सोमबाजार कट से दो शातिर वाहन चोर—पवन पुत्र सुन्दर (निवासी आंजनी, थाना जहागीराबाद, बुलंदशहर) और कृष्णा उर्फ आर्यन पुत्र नृपेन्द्र सिंह (निवासी राजपुर चुंगी, आगरा)—को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, 4 मास्टर चाबियां और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते और उन्हें राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। दोनों के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं—पवन के खिलाफ 10 और कृष्णा के खिलाफ 5 मुकदमे, जिनमें चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं।

बरामद वाहनों में स्प्लेंडर प्लस (UP16CP8291), पैशन एक्स प्रो (UP16AQ9032), स्प्लेंडर (UP16DH5379), काली स्प्लेंडर (DL3SES4606), स्प्लेंडर (UP80GS3197) और एक पैशन बाइक (जिसका नंबर प्लेट, इंजन व चेसिस नंबर मिटा हुआ) शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस उनके नेटवर्क व अन्य वारदातों की गहन जांच कर रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]