Noida News : महिलाएं करेंगीं “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” 

गौतमबुद्ध नगर।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत आगामी 20 अक्टूबर को जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर द्वारा “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों तथा सहायता के लिए महिलाएं जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर 9870145599 पर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सीधा संवाद कर सकती हैं। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *