नेस्ले के सहयोग से NRC में पोषण कार्यशाला, बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर।

✍️ योगेश राणा।

:- संतुलित आहार से होगा बच्चों का बेहतर विकास : डॉ. अजय राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC) में बच्चों के पोषण को लेकर एक विशेष सेमिनार का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम एनआरसी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,जिसमें विश्व प्रसिद्ध संस्थान नेस्ले ने सहयोगी भूमिका निभाई। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के सीएमएस (CMS) डॉ. अजय राणा और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कुमार उपस्थित रहे। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बच्चों के विकास में संतुलित आहार की भूमिका पर जोर दिया। सेमिनार में बाल रोग विभाग (Pediatrics Department) सहित अन्य विभागों के डॉक्टर्स ने भी हिस्सा लिया और कुपोषण एवं बच्चों में होने वाली अन्य बीमारियों के उपचार व सही खान-पान के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषण पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी।

विशेषज्ञों ने बच्चों में कुपोषण के लक्षणों और उनके
निवारण के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में बताया और कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें उपहार वितरित किए गए और अभिभावकों को बच्चों के लिए प्रोटीन, विटामिन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व के बारे में शिक्षित किया गया और इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समाज में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त करना था। अस्पताल प्रबंधन और नेस्ले की इस संयुक्त पहल को स्थानीय लोगों और डॉक्टरों द्वारा काफी सराहा गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.