Navratri 2026: गौतम बुद्ध नगर में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की जांच तेज, 7 नमूने भरे।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहारों के दौरान नागरिकों को शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों पर विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्रत में सबसे अधिक उपयोग होने वाले कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के कुल 07 नमूने संग्रहित किए गए हैं और एकत्र किए गए इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी नमूने में मिलावट या अधोमानक (Sub-
standard) तत्व पाए जाते हैं, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आम लोगों से कि खास अपील!

सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) सर्वेश कुमार ने बताया कि विभाग ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे एक्सपायरी डेट का सामान या मिलावटी आटा न बेचें। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पैकेट बंद सामान खरीदते समय निर्माण तिथि और शुद्धता की जांच अवश्य करें और खाद्य विभाग का यह अभियान पूरे नवरात्रि पर्व तक निरंतर जारी रहेगा ताकि मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा सके और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]