NOIDA POLICE : UP STF और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

:- लगभग 40 से अधिक संगीन मुकदमे थे दर्ज

:- अपराधी कपिल बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी का रहने वाला था

नोएडा :- गौतम बुध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से साल के पहले ही दिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां UP STF और गौतम बुध नगर पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन में मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी कपिल को मुठभेड़ में मार गिराया है। शुरुआती मिली जानकारी के आधार पर कपिल 1 लाख का इनामी बदमाश था। उसके ऊपर लगभग 40 से अधिक संगीन मुकदमे जिनमें हत्या, लूट,हत का प्रयास, डकैती जैसे मामले शामिल थे।

अपने ही गांव के दादा और पोते की की थी गोलियों से भूनकर हत्या

यहां हम आपको बता दें कि कपिल बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी का पर रहने वाला था उसने ने 1 फरवरी 2022 की सुबह अपने ही गांव के जंगल में दिनदहाड़े खेतों से गन्ने की भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चीनी मिल जा रहे दादा-पोते दादा सत सिंह जिसकी उम्र लगभग 80 और पोता मनदीप जिसकी उम्र 20 रही होगी दोनों की अंधाध गोलियां चला कर हत्या कर दी गई थी उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि वो दोनों ट्रैक्टर से नीचे भी नहीं उतर पाये थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। दोनों को करीब 15 गोलियों के आसपास मारी गई थी।

मनदीप की मां ने कपिल और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी कपिल पर पहले पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। मगर उसके बाद बढ़कर अब तक 1 लाख का इनाम हो गया

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]