Noida police : नोएडा पुलिस ने मांगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां

HEADLINES

:- नोएडा पुलिस ने मांगे 60 इलेक्ट्रिक वाहन

:- नोएडा पुलिस पर है इस समय लगभग 400 वाहन

:- पर्यावरण संरक्षण में मिलेगी मदद

नोएडा :- एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़े नोएडा मे अब नोएडा पुलिस ने पेट्रोलिंग और अन्य  ड्यूटी के लिए अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना चाह रही है। नोएडा पुलिस ने स्थानीय अधिकारियों को 60 से ज्यादा वाहनों को नए मॉडल के साथ बदलने के लिए एक लिखित अनुरोध भेजा है, जिसमें उनकी खराब स्थिति का जिक्र किया गया है। विभाग अब तक इन वाहनों के रखरखाव पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है।

नोएडा पुलिस पर है इस समय लगभग 400 वाहन

गौतम बुध नगर कमिश्नरेट में इस समय लगभग 400 वाहन हैं, जिनमें आपातकालीन 112 सर्विस वाले वाहन भी शामिल हैं। विभाग ने स्थानीय अधिकारियों से 66 वाहनों को बदलने का अनुरोध किया है जो खराब स्थिति में हैं। इसके साथ ही, मौजूदा बेड़े के अलावा राज्य सरकार से लगभग 60 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की मांग की गई है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

नोएडा पुलिस कमिश्नर ने बताया

।Gautam Buddh Nagar Police Commissioner Alok Singh।

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मुताबिक, बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के प्रस्ताव पर संबंधित सरकारी निकायों के साथ चर्चा की गई है और उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी का इंतजार है। नोएडा पुलिस प्रमुख ने कहा, “इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं। ईवी का इस्तेमाल शहरी क्षेत्रों में गश्त के लिए किया जाएगा और अन्य ड्यूटी के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। नोएडा पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक वाहन मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी सुधार आएगा” 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]