October 12, 2026

Noida News : नोएडा पुलिस ने दो परिवारों के लापता बच्चों को सकुशल परिवारों से मिलाया।

InCollage_20250317_191152798

नोएडा। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने हाल ही में दो अलग-अलग परिवारों के लापता बच्चों को सकुशल ढूंढकर उन्हें उनके परिजनों को सौंपा। इस कार्य में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मेहनत की सराहना की जा रही है। दोनों ही मामलों में बच्चों के गायब होने से परिवारों में मातम छा गया था, लेकिन पुलिस की मदद से उनके घरों में फिर से खुशियां लौट आईं।

क्या है पहला मामला

थाना बिसरख क्षेत्र से सूचना मिली कि दो नाबालिग बच्चे, जिनकी उम्र करीब 17 वर्ष और 14 वर्ष है, अपने घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गए हैं। ये बच्चे मानसिक रूप से विक्षिप्त थे, जिसके कारण उनके परिजनों की चिंता और बढ़ गई थी। परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कुछ पता नहीं चला, तो थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जानकारियां एकत्र की गईं। पुलिस की अथक मेहनत के बाद दोनों बच्चों को 16 मार्च, 2025 को गाजियाबाद जनपद से सकुशल ढूंढ लिया गया। जांच में पता चला कि बच्चे रास्ता भटककर गाजियाबाद चले गए थे। बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।

दूसरा मामला : 4 साल के बच्चे का खेलते-खेलते गायब होना

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र से एक और सूचना मिली कि एक 4 साल का बच्चा खेलते-खेलते कहीं चला गया है। परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया था। इस पर थाना फेस-2 पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए बच्चे को सही सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed