गौतमबुद्ध नगर में आबकारी विभाग का विशेष अभियान : सेक्टर 115 के कैफे और रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग, नहीं मिली अवैध शराब

गौतमबुद्ध नगर आबकारी विभाग ने सेक्टर-115 के कई कैफे और रेस्टोरेंट में औचक चेकिंग अभियान चलाया। सघन जांच के दौरान शराब के स्टॉक और दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन किसी भी प्रतिष्ठान से अवैध शराब बरामद नहीं हुई।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी टीम ने 02 अगस्त 2026 को सोरखा सेक्टर 115 स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास संचालित कई प्रमुख कैफे और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण और चेकिंग की। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कड़े आदेशों के अनुपालन में, जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के कुशल निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ एक व्यापक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाना है।इसी क्रम में दिनांक 02 अगस्त 2026 को आबकारी विभाग की एक विशेष टीम ने सोरखा सेक्टर 115 स्थित क्रिकेट ग्राउंड के पास भारी पुलिस बल और सतर्कता के साथ औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में संचालित निम्नलिखित प्रसिद्ध कैफे और रेस्टोरेंट्स की गहनता से जांच की जिनमें फुरसत के पल,रसोइया,पफ एंड स्पाई (Puff & Spy),क्रेजी चाय कैफ़े एंड रेस्टोरेंट आदि सम्मिलित रहें।

जांच में कुछ मिला अधिकारियों को!

आबकारी अधिकारियों द्वारा इन सभी प्रतिष्ठानों के कोने-
कोने को खंगाला गया और शराब के स्टॉक व लाइसेंस आदि से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। सघन चेकिंग के दौरान इन रेस्टोरेंट्स और कैफे से किसी भी प्रकार की अवैध शराब बरामद नहीं हुई। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अवैध शराब के इस काले कारोबार और परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले या बिना वैध लाइसेंस के शराब परोसने वाले किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा

Author