Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 दोपहिया गाड़ियां, 3 मोबाइल फोन, अवैध चाकू और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और गैंग के अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़। दिल्ली से सटे नोएडा में वाहन चोरी और झपट्टा मारकर मोबाइल उड़ाने वाले अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-24 पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सटीक मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर घेराबंदी करते हुए सेक्टर-11 मदर डेयरी के पास से गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। बता दें कि पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं आरोपी पहले भीड़भाड़ वाले बाजारों, दफ्तरों और घरों के बाहर खड़े बिना लॉकिंग या ढीली सुरक्षा वाले दो-पहिया वाहनों की रेकी करते थे।गाड़ी चुराने के बाद, वे उसी चोरी की बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने (स्नैचिंग) के लिए करते थे।वारदातों को अंजाम देने के बाद, पुलिस से बचने के लिए ये लोग वाहनों को सेक्टर-54 के जंगलों और सुनसान झाड़ियों में छुपा देते थे।पकड़े जाने के डर से ये लोग वाहनों की असली नंबर प्लेट तोड़ देते थे। इसके बाद राहगीरों को अपनी “फर्जी मजबूरी” बताकर इन गाड़ियों को बेहद सस्ते दामों में बेचकर मोटी रकम कमाते थे और पुलिस की रेड के दौरान आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई विभिन्न कंपनियों की सात दोपहिया वाहन और मोटरसाइकिलें,राहगीरों से लूटे और स्नेच किए गए फोन तीन मोबाइल फोन,वाहनों की पहचान छुपाने के लिए तोड़ी गई दो टूटी नंबर प्लेटें,वारदात के समय लोगों को डराने-
धमकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चाकू तथा ₹1200 नगद चोरी के माल को बेचने से मिली नकदी बरामद किए गए हैं।पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैंग ने दिल्ली-एनसीआर में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनसे चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी या अन्य खरीदार कौन हैं।
एडीसीपी मनीषा सिंह का खुलासा: कमिश्नरेट पुलिस के विशेष अभियान के तहत सेक्टर-24 पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत थाना सेक्टर-24 पुलिस को यह सफलता मिली है। हमारी टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-11 मदर डेयरी के पास से इस शातिर गिरोह के तीन अभियुक्तों (जितेंद्र, अरबाज और अभिषेक शाह) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। ये आरोपी पहले दिल्ली-एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी करते थे, फिर मास्टर चाबी से दोपहिया वाहन चोरी करते थे और उन्हीं वाहनों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर चोरी के 7 वाहन, 3 मोबाइल फोन, अवैध शस्त्र और फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।”
