नोएडा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया, जबकि 44 टेलीकॉलर्स को नोटिस देकर छोड़ा गया। आरोपी ‘ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन’ और पार्ट-टाइम कमाई का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ | नोएडा की सेक्टर 63 थाना पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह निर्दोष लोगों को ‘ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन’ और बेहतर रिटर्न का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना रहा था। बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया है कि इस फर्जी कॉल सेंटर के मुख्य संचालक एक पति-पत्नी हैं, जो पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। ये दोनों मिलकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी पर रखते थे और उनसे लोगों को झांसा देने का काम करवाते थे। पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत कुल 47 लोगों को मौके से दबोचा। पकड़े गए 47 लोगों में से 44 साधारण कर्मचारी (कॉलर्स) थे। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद इन 44 कर्मचारियों को सीआरपीसी की धारा के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया है, जबकि मुख्य मास्टरमाइंडों पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।कॉल सेंटर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है और मौके से भारी मात्रा में लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर,ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दर्जनों मोबाइल फोन तथा कॉलिंग डेटा शीट और फर्जी दस्तावेज बरामद किया है।पुलिस अब इन सभी जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही है और इनके बैंक खातों को खंगाल रही है ताकि ठगी गई कुल रकम का सटीक आकलन किया जा सके।
नोएडा सेक्टर 63 पुलिस की बड़ी रेड; पति-पत्नी समेत 3 मास्टरमाइंड जेल भेजे, 44 टेलीकॉलर्स को थमाया नोटिस
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह के अनुसार, सेक्टर 63 स्थित फर्जी कॉल सेंटर से ‘ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन’ और पार्ट-टाइम कमाई का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड पति-पत्नी सहित 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 44 कॉलिंग कर्मचारियों को नोटिस देकर छोड़ा है और भारी मात्रा में लैपटॉप व कंप्यूटर बरामद कर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बैंक खाते फ्रीज करने की कार्रवाई की है। इस मामले में नोएडा पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
