मजदूर और पंक्चर बनाने वाले ने मिलकर बनाया था गैंग, पुलिस ने बरामद कीं 12 चोरी की बाइक-स्कूटी

नोएडा न्यूज़ | कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-63 पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी (FNG) सर्विस रोड, ग्रीन बेल्ट के पास से एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और स्कूटी, एक अवैध चाकू और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। बरामद किए गए 12 वाहनों में से 8 वाहन दिल्ली-NCR के अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों से जुड़े हुए हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव (उम्र 26 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी अमरोहा (वर्तमान पता: गाजीपुर, दिल्ली)। यह पेशे से मजदूर है और पहले भी दिल्ली की जेल जा चुका है तथा मन्नू (उम्र 19 वर्ष) पुत्र मनोज, निवासी हापुड़ (वर्तमान पता छिजारसी कॉलोनी, सेक्टर-63, नोएडा)। यह पंक्चर बनाने का काम करता है। गिरफ्तार किए गए दोनों चोर आदतन अपराधी हैं। अभियुक्त गौरव और मन्नू के खिलाफ नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत 10-10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने सभी बरामद वाहनों को जब्त कर लिया है और चेसिस व इंजन नंबर के जरिए उनके असली मालिकों की पहचान कर उन्हें सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम?

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सुनियोजित तरीके से चोरी करते थे पहले दोनों मिलकर दिल्ली-NCR के ऐसे स्थानों को चुनते थे जहां सीसीटीवी (CCTV) कैमरे नहीं लगे होते थे।मौका मिलते ही बाइक या स्कूटी उड़ाकर उसे कुछ दिनों के लिए किसी लावारिस या सुनसान जगह पर खड़ा कर देते थे। मौका मिलते ही बाइक या स्कूटी उड़ाकर उसे कुछ दिनों के लिए किसी लावारिस या सुनसान जगह पर खड़ा कर देते थे।मामला शांत होने पर ये वाहनों को राहगीरों को बेहद कम (औने-पौने) दामों में बेच देते थे।कई बार पकड़े जाने के डर से ये गाड़ियों के पुर्जे-पुर्जे खोलकर अलग से बेच दिया करते थे।

चेसिस और इंजन नंबर से खंगाला जा रहा रिकॉर्ड, 8 वाहनों के मुकदमों का हुआ खुलासा

एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बीती रात एक बेहद सफल और सराहनीय ऑपरेशन चलाया है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना (Local Input) के पुख्ता आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों (गौरव और मन्नू) को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए कुल 12 दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल और स्कूटी) बरामद किए गए हैं। आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक अवैध चाकू और एक फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है, जिसका इस्तेमाल वे अपराध को अंजाम देने के लिए करते थे।बरामद वाहनों की सघन जांच में सामने आया है कि इनमें से 8 वाहन दिल्ली-NCR के अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं।इन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद में पहले से ही करीब 10-10 मुकदमे दर्ज हैं। सभी बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उनके असली मालिकों से संपर्क करने और आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”

Author