NOIDA : श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर नोएडा में की गई माँ कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना

नोएडा :- आज महा नवरात्रि के शुभ अवसर पर, माँ कामाख्या देवी के नव निर्मित मन्दिर का उद्घघाटन एवं मूर्ति स्थापना श्री आलोक सिहँ जी आई.पी.एस. पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर, श्री नवाब सिहँ नागर जी पू. मँत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रीमती विमला बाथम जी अध्यक्षा महिला आयोग उत्तर प्रदेश के पुनीत कर कमलो से किया गया।

मान सिंह चौहान ने बताया
अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने बताया कि, आज ही शनिदेव बाबा का 20वाँ स्थापना दिवस हैं, जिसे धूमधाम से मनाया गया। श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर नौएडा की स्थापना दिनांक 04 अक्टूबर 2003 को हुई थी। आज नवरात्रों का ऐसा पावन दिवस जिसमें एक साथ माँ कामाख्या सिद्धिदात्री जी,श्री हनुमानजी एवं श्री शनिदेव बाबा का आशीर्वाद भगत जनों ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
इस पावन अवसर पर महेस सक्सेना ,डा.वी.एस.चौहान, करतार सिहँ चौहान, मुकुल बाजपाई, राजीव मिश्रा, मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, श्री इंदर चन्दर डी सी पी,श्री आशुतोष द्विवेदी एडिशनल डी सी पी, श्री सूर्य नारायण गुप्ता प्रमोद त्यागी उदय मिश्रा एस.के.टक्कर, मुकेश सिंहल, पी के गुप्ता आदि उपस्थित रहे

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.