NOIDA : नोएडा के बरोला निवासी शख्स की रातों रात चमकी किस्मत, खुदाई में मिला बेशकीमती हीरा

नोएडा :- नोएडा के सेक्टर 49 बरोला गांव में रहने वाली एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को पन्ना की हीरा खदान में बेशकीमती हीरा मिला है। उन्हें मिला हीरा जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का है। अब इस हीरे को नीलामी के तहत बेचा जाएगा, जानकारों की माने तो इस हीरे की नीलामी में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।

राणा प्रताप की रातों-रात चमकी किस्मत

कहते देने वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ये कहावत नोएडा के बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर राणा प्रताप पर एक दम फिट बैठती है। मध्य प्रदेश के पन्ना की हीरा खदान ने उनकी किस्मत को रातों रात चमका दिया है। खदान में खुदाई के दौरान राणा प्रताप को एक बेशकीमती हीरा मिला है। जिसे पाकर वे और उनका परिवार बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें मिला हीरा जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का है। अब इस हीरे को नीलामी के तहत बेचा जाएगा, जिसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है।

तीन दोस्तों के कहने पर पत्नी के नाम लगाई थी खदान

नोएडा के सेक्टर 49 बरोला गांव में रहने वाले राणा प्रताप ने बताया कि तीन मित्रों ने उन्हें पन्ना में हीरा खदान लगाने के विषय में बताया था, जिके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा कार्यालय से पट्‌टे पर सिरस्वाहा के भरका में हीरे की खदान लगाई थी। इस खदान का पट्‌टा उन्होंने अपनी पत्नी मीना राणा के नाम पर कराया था। जहां उन्हें पहले भी छोटे-मोटे हीरे मिलते रहे हैं मगर अब 6 महीने की खुदाई के बाद मंगलवार को उन्हें 9.64 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। जिसे बेशकीमती श्रेणी का बताया जा रहा है। उन्होंने इस हीरे को वहीं हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया। अब आगामी समय में जब भी हीरों की नीलामी होगी, तब इसे नीलाम किया जाएगा। इस हीरे की नीलामी से मिलने वाली कुछ राशि से वह गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे और बाकी राशि से पन्ना में बड़े स्तर पर खदान लगाएंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]