:- सेक्टर-39 पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान निवासी आरोपी नोएडा में चला रहा था चोरी का नेटवर्क
Noida News: गौतमबुद्धनगर में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-39 की टीम सेक्टर-37 चौकी क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान छलेरा सेक्टर-43 की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई।
संदेह गहराने पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली, जिसमें वह चोरी के मामलों में शामिल पाया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
निशानदेही पर बरामद हुईं 3 बाइक
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल शेरा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
बताया जा रहा है कि आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में था।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का अन्य आपराधिक गिरोहों से कोई संबंध तो नहीं है।
ADCP नोएडा मैं क्या कुछ बताया।
अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के बरोला क्षेत्र में रह रहा था।
उन्होंने कहा कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसे संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।