October 13, 2026

12 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

IMG_20220725_154700


12 साल की पीडि़ता को घर के बाहर से उठाया
फ्लैट में ले जाकर दरिंदगी


नोएडा :- ग्रेटर नोएडा के दादरी में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। 12 वर्षीय नाबालिग घर के बाहर खेल कर वापस आ रही थी। आरोप है कि उसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसको उठाकर म्यु 2 सेक्टर के एक फ्लैट पर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला
   पीडि़ता के पिता के द्वारा दादरी थाने पर शिकायत दी गई कि गुरुवार को उनकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी तीन युवकों ने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बेटी के साथ में लोगों ने मारपीट भी की। इस दौरान शिकायत पर सत्येंद्र के खिलाफ  दुष्कर्म पोक्सो एक्ट अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल दादरी के सेक्टर म्यु 2 में रह रहा था। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कई अन्य आरोपियों के नाम भी इसमें लिए गए है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

You may have missed