नोएडा के सेक्टर-82 EWS पॉकेट-7 में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद निकली भव्य तिरंगा यात्रा में ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
News Diary Today | Noida News
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित EWS पॉकेट-7 में आरडब्ल्यूए की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी पॉकेटवासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश के अमर शहीदों को नमन किया।
ध्वजारोहण के बाद पॉकेट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पॉकेटवासी यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप, देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
शहीदों के बलिदान को किया याद
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि देश के महान सपूतों ने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग कर भारत को आजादी दिलाई। परतंत्रता की बेड़ियों से देश को मुक्त कराने के लिए वीर शहीदों ने न जाने कितने अत्याचार और कठिनाइयां सहन कीं।
उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत ने लंबे समय तक भारत पर शासन किया और देश के संसाधनों का शोषण किया। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिनके बलिदान की वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
राघवेंद्र दुबे ने सभी देशवासियों से देश को विकास और उन्नति के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को कभी आंच नहीं आने देंगे तथा राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे।
बड़ी संख्या में पॉकेटवासी रहे मौजूद
समारोह में आरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष सुशील पाल, उपाध्यक्ष रवि राघव, पप्पू सिंह, उत्तम चंद्रा, रमेश शर्मा, विकास कुमार, धीरज कन्याल, राजवीर सिंह, गुड्डू चौधरी, राजेश पाठक, राकेश कुमार, अंगद तोमर, शिवव्रत तिवारी, रमेश वर्मा, देवमणि शुक्ला, विष्णु शर्मा, नवल मिश्रा, मनीष पांडे, अनूप शर्मा, दयानंद शास्त्री, मनोज झा, प्रवीण शुक्ला, दीपक मेहरा, मनोज गुप्ता, नवीन पंत, बिजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, अशोक यादव, अंजनी, संजीव सक्सेना, बच्चे लाल, विजय सक्सेना, प्रकाश जोशी, मिथलेश राय, हनुमान कुमार, कोमल यादव, अवनीश तिवारी, केके झा, ललित फुलारा, राम सिंह, जीडी शर्मा, माधव तिवारी, विकास शर्मा, रविंद्र कुमार, जयंत साहू, बलराम कुमार, सुधा राजपूत, पूजा पाण्डेय, आरके शर्मा, नीरज शर्मा, जितेंद्र द्विवेदी, संजीव ढाली, सत्य शंकर दास, कृष्ण प्रसाद शर्मा, वीके भारद्वाज, दिनेश शिशोदिया, प्रशांत पाठक, दिनेश पाठक, राम गोपाल, बीरबल चौधरी, रंजीत पटेल, जितेंद्र सिंह, बीडी गुप्ता, राजेश वर्मा, छोटे लाल, सतपाल सिंह, मुशीद खान, उमाकांत त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, अभय पांडे, विनोद शास्त्री, श्रीकांत त्रिवेदी, राम लखन लखेड़ा और संजय राउत सहित बड़ी संख्या में पॉकेटवासी मौजूद रहे।

