17 सितंबर को लगेगी आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत

नोएडा:- जनपद गौतमबुद्वनगर में  आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के अनुपालन में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 17 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे के बाद जनपद न्यायालय गौतमबुद्वनगर में किया जा रहा है। आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु  जयहिंद कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर द्वारा बैंकों एवं फाइनेंस कम्पनी के पदाधिकारीगण एवं पैनल अधिवक्तागणों से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने की अपील की गयी है। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]