Yamuna Authority will get the bank accounts of 12 builders checked यमुना प्राधिकरण 12 बिल्डरों के बैंक अकाउंट की करवाएगा जांच


नोएडा:- यमुना प्राधिकरण ने बिल्डरों के खातों का फ ॉरेंसिक ऑडिट कराने का फैसला लिया है। यमुना प्राधिकरण में कुल 12 बिल्डर हैं। इन बिल्डरों ने निवेशक से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, लीज रेंट और किस्तों के रूप में कितना पैसा लिया है, किसी भी बिल्डर ने प्राधिकरण को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। प्राधिकरण ने कई बार बिल्डरों से इस बाबत जानकारी के लिए पत्र भेजें और मौखिक तौर पर बैठक बुलाकर भी निर्देश दिए थे।
    यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि किस निवेशक से कितना पैसा लीज रेंट और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा के रूप में लिया है। इसकी जानकारी बिल्डर नहीं दे रहे हैं। कई बिल्डरों ने अभी तक निवेशक से पैसे भी ले लिए हैं। पता चला है कि लीज रेंट और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा का पैसा भी जमा करा लिया है, लेकिन बिल्डर इसकी जानकारी प्राधिकरण से छुपा रहे हैं। अब प्राधिकरण ने इन 12 बिल्डरों का फ ॉरेंसिक ऑडिट कराने का फैसला लिया है। जल्दी ही फ ॉरेंसिक ऑडिट टीम से संपर्क कर इन बिल्डरों के खाते की जांच शुरू कराई जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]