प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित मार्चिंग गांधी की प्रतिमा का अनावरण


नोएडा:- प्लास्टिक वेस्ट से निर्मित मार्चिंग गांधी की 20 फ ीट ऊंची प्रतिमा का नोएडा के सेक्टर 137 में आज भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा तथा विधायक पंकज सिंह और तेजपाल नागर ने संयुक्त रुप से अनावरण किया। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती ऋ तु महेश्वरी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित थे। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋ तु महेश्वी ने बताया कि मार्चिंग गांधी की प्रतिमा 20 फु ट ऊंची और 6 फु ट चौड़ी है। इसका भार 1150 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई वर्ष 2022 से भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णता प्रतिबंधित करने का आदेश प्राप्त है। इसका शत.प्रतिशत पालन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एचसीएल फ ाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर फ ंड के माध्यम से नोएडा क्षेत्र में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, एवं इसके लिए जन संधारण को जागरूक किए जाने हेतु उक्त प्रतिमा का निर्माण किया गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *