Rapid Rail : रैपिड रेल का दुहाई डिपो में ट्रायल शुरू, अगले साल पटरी पर दौड़ेगी


गाजियाबाद:- एनसीआरटीसी के गाजियाबाद स्थित दुहाई डिपो में शनिवार शाम रैपिड रेल का सफ ल ट्रायल किया गया। रेल की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ट्रायल के लिए डिपो के अंदर ही 500 मीटर लंबा ट्रैक तैयार किया गया है। इस पर रोजाना ट्रायल किया जा रहा है। हालांकि मुख्य ट्रायल दिसंबर में आरंभ होगा। रैपिड रेल अगले साल मार्च में साहिबाबाद से दुहाई के बीच यात्रियों के लिए दौडऩे लगेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह और रॉलिंग टीम के सदस्य ट्रायल के दौरान रेल के अंदर बैठे। रेल ने डिपो में बनाए ट्रैक पर कई चक्कर लगाए। इस दौरान कोई बड़ी कमी सामने नहीं आई, जो छोटी कमियां आई उन्हें दुरुस्त किया गया। परीक्षण के दौरान संचार नेटवर्क का भी सफ लतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
   विनय कुमार सिंह का कहना है कि डिपो के अंदर पहला ट्रायल सफ ल रहा। इसके लिए टीम ने कड़ी मेहनत की। मुख्य ट्रायल दिसंबर में शुरू होगा। ट्रायल से पहले डिपो के अंदर ही रेल को चलाया जाएगा। इस दौरान जो कमियां सामने आएंगी उन्हें ठीक कराया जाएगा। प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबा है। पहले खंड में वायडक्ट पुल तैयार किया जा रहा। ट्रैक बिछाने का काम जारी है। अगले साल मार्च में प्राथिमक खंड पर रैपिड रेल दौडऩे लगेगी। रैपिड रेल बिजली से दौड़ी। इसके लिए ओवर हेड इलेक्ट्रिक ओएचई लाइन डाली है। ओएचई लाइन को 25 हजार वोल्ट पर चार्ज किया गया। इसके जरिए ही रेल ट्रैक पर दौड़ेगी। कोच में लगे पेंटाग्राफ को ओएचई लाइन से जोडक़र रेल को चलाकर देखा जा रहा है। रैपिड रेल के प्राथमिक खंड में पांच स्टेशन हैं। साहिबाबाद स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया। वह जल्दी तैयार हो जाएगा। गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन भी आकार लेने लगे हैं। मेरठ तिराहे पर बने रहे रैपिड रेल के स्टेशन को गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 150 किलोमीटर लंबा फु ट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक चलाई जानी है। यह कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है। सबसे पहले गाजियाबाद में रेल चलेगी। इसके बाद वर्ष 2025 तक रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक दौडऩे लगेगी। दिल्ली और मेरठ भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ में सुरंग बनाई जा रही है।
रैपिड रेल की प्रमुख विशेषताएं
रैपिड रेल का डिजाइन खास तरह से तैयार किया है जिससे ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति और हर 5.10 किमी पर स्टेशन से गुजरना पड़ेगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में शताब्दी एक्सप्रेस की तरह सीटिंग व्यवस्था दी है
रेल में मोबाइल,लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट, वाई.फ ाई जैसी सुविधाएं रहेंगी
प्रत्येक ट्रेन में एक कोच महिला यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *