नोएडा मीडिया क्लब और निकोन इंडिया द्वारा कैमरा सर्विस और वर्कशॉप का सफल आयोजन


नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब और निकोन इंडिया के संयुक्त सहयोग से नोएडा मीडिया क्लब कार्यालय, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-29 में एक विशेष कैमरा सर्विस और वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के 80 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों ने हिस्सा लिया। निकोन इंडिया की तरफ से आयोजित इस वर्कशॉप का उद्देश्य फोटोग्राफरों को नई कैमरा तकनीकों से अवगत कराना और उनके उपकरणों की सर्विस करना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने नई कैमरा तकनीकों, लो-लाइट और डे-लाइट में फोटोग्राफी की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया। फोटो जर्नलिस्टों को विभिन्न परिस्थितियों में कैमरे का उपयोग करने के तरीके और नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित फोटो जर्नलिस्टों के कैमरों की सर्विस की गई और छोटी-मोटी तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

फोटोग्राफी की तकनीकों में हो रहे तेजी से बदलाव :-

फोटोग्राफी और कैमरा तकनीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है, और इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की वर्कशॉप का आयोजन समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मनोहर त्यागी ने कहा, “नोएडा मीडिया क्लब और निकोन इंडिया की यह पहल सराहनीय है। ऐसी वर्कशॉप्स से फोटोग्राफरों को नई तकनीकों को समझने और अपडेट रहने में मदद मिलती है। यह आयोजन विशेष रूप से उन फोटोग्राफरों के लिए उपयोगी है, जो दिन-प्रतिदिन की बदलती तकनीक के साथ खुद को विकसित करना चाहते हैं।”

सौरव राय ने कहा :-
नोएडा मीडिया क्लब के उपाध्यक्ष सौरव राय ने कहा कि ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए ताकि फोटोग्राफर्स को अपनी फोटोग्राफी स्किल्स को निखारने का मौका मिले और वे आधुनिक तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

पंकज पाराशर ने कहा :-
नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने इस आयोजन की सफलता पर निकोन इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

“यह वर्कशॉप फोटो जर्नलिस्टों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई है, जहां उन्हें नई तकनीकों से रूबरू होने का मौका मिला। इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल फोटोग्राफरों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें अपने कार्य में बेहतर परिणाम देने के लिए भी प्रेरित करती हैं। भविष्य में भी ऐसी वर्कशॉप्स का आयोजन जारी रहेगा।”

निकोन इंडिया स्टॉफ
राम नीरज त्यागी: वरिष्ठ कार्यकारी-तकनीकी सहायता
सुमित रोहिल्ला: सर्विस इंजीनियरिंग।
आश मोहम्मद: सर्विस इंजीनियरिंग।

मुख्य रूप उपस्थित रहे
वरिष्ठ फोटो पत्रकार सुशील कुमार, शेखर घोष, वीरेंद्र सिंह गोसाईं, प्रेम सिंह यूएनआई, प्रदीप गौड़, श्रीकांत सिंह एएनआई, देवदत्त शर्मा,अंजना भाग,नीलम भाग ,ए.के लाल संगीता चौधरी, अमित शुक्ला, हिमांशु सिंह, मनोहर त्यागी,सुनील घोष, प्रमोद शर्मा, रमेश शर्मा,रवि यादव,के आशिफ,ईश्वर चन्द, सौरभ राय,रिंकू यादव, हरवीर चौहान, आदि मौजूद रहे

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.