Suicide by jumping from 16th floor due to lack of sleep : नींद न आने पर 16वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या


नोएडा:-नोएडा के क्रॉसिंग रिपब्लिक की पंचशील वेलिंगटन सोसाइटी की 16वी मंजिल से कूदकर 65 वर्षीय रिटायर्ड सीनियर सेक्शन सुपरवाइजर ने आत्महत्या कर ली। वह करीब एक महीने से नींद न आने के चलते परेशान थे। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की क्रॉसिंग रिपब्लिक की पंचशील वेलिंगटन सोसायटी की 16वी मंजिल के फ्लैट में एमटीएनएल से सीनियर सेक्शन सुपरवाइजर के पद से रिटायर्ड 65 वर्षीय विनोद शंकर अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे विक्रांत ने बताया कि करीब एक महीने से पिता को नींद नहीं आ रही थी। वह थोड़े बहुत बीमार भी चल रही थे। जिसके चलते वह अक्सर रात में फ्लैट से निकलकर बालकनी में घूमते रहते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात करीब 3 बजे की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *