Now Gautam Gambhir started batting against AAP on Rohingya : अब रोहिंग्या पर गौतम गम्भीर ने शुरू की आप के खिलाफ बल्लेबाजी


भाजपा और आप में चल रही रस्साकशी


नई दिल्ली:-रोहिंग्या के मुद्दे पर दिल्ली की राजनीति गरमाने लगी है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार आमने सामने आ गई है। इस मसले पर दिल्ली से सांसद गौमत गंभीर ने भी दिल्ली सरकार के खिलाफ जबानी बल्लेबाजी की। गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर नीची राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल यह बताएं कि रोहिंग्या को लेकर उनकी क्या स्टैंड है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या को लेकर केजरीवाल पत्र लिखते हैं। उन्होंने इसे घिनौनी राजनीति बताया। बीजेपी सांसद ने कहा कि इस गंदी राजनीति के लिए अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले बीजेपी के प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली वालों की नहीं रोहिंग्याओं की चिंता है। भाटिया ने कहा था कि 29 जुलाई को दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अवैध प्रवासियों को उपयुक्त आवास में स्थानांतरित किया जाए।


सिसोदिया का भी केंद्र पर हमला:


इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार चोरी-छुपे रोहिंग्याओं को दिल्ली में स्थायी ठिकाना देने की कोशिश कर रही थी। उनका कहना था कि केंद्र सरकार के इशारे पर उपराज्यपाल के कहने पर ही अधिकारियों और पुलिस ने फैसला लिया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री या दिल्ली के गृहमंत्री को दिखाए बिना मंजूरी के लिए उपराज्यपाल को भेजा जा रहा था। उनका कहना था कि दिल्ली सरकार इस साज़िश को कामयाब नहीं होने देगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *