Noida News : अवैध संबंधों के शक में पति ने कर दी पत्नी की हथौड़े से हत्या

✍️ योगेश राणा


:- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बेटे ने दी थी सूचना।

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-15 इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करते हुए उसकी हथौड़े से हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतका के बेटे ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या हुआ था?

मामला नोएडा थाना फेस-1 क्षेत्र के सी-154, सेक्टर-15 निवासी 55 वर्षीय नुरुल्लाह हैदर और उनकी 42 वर्षीय पत्नी आसमा खान का है। पुलिस के अनुसार, नुरुल्लाह को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी संदेह के चलते उसने गुस्से में आकर आसमा के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीसीपी रामबदन ने इस घटना को लेकर क्या कुछ बताया

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आज दिनांक 04.04.2025 को थाना फेस 1 पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नुरुल्लाह हैदर पुत्र हैदर उम्र 55 वर्ष निवासी सी 154 सेक्टर 15 थाना फेस 1 द्वारा अपनी पत्नी आसमा खान उम्र करीब 42 वर्ष की अवैध सम्बन्ध का शक होने के कारण सर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी है। उक्त सूचना मृतिका के पुत्र द्वारा दी गई थी। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधिकारीगण द्वारा पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। आरोपी पति नुरुल्लाह हैदर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है, अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.