यूपी में 29 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह का नाम भी सूची में शामिल

यूपी की नौकरशाही में बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार ने 29 PCS अधिकारियों को IAS संवर्ग में प्रोन्नत कर दिया है। इस सूची में यमुना प्राधिकरण (YEIDA) के OSD शैलेंद्र कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

लखनऊ/नोएडा | उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के 29 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) से अनुमोदन के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है। बता दें कि प्रोन्नत अधिकारियों की सूची में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। शैलेंद्र कुमार सिंह लंबे समय से यमुना प्राधिकरण में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं और उनकी कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक चर्चा रही है और प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1999 बैच के पीसीएस अधिकारियों को इस बार आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत किया गया है। प्रोन्नति के बाद ये सभी अधिकारी अब आईएएस संवर्ग के तहत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शासन में विशेष सचिव जैसे अहम पदों पर तैनात किए जा सकेंगे और पीसीएस से आईएएस में प्रोन्नति से प्रदेश को फील्ड का लंबा अनुभव रखने वाले अधिकारी मिलेंगे। इससे शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। वर्तमान में यूपी में आईएएस अधिकारियों की कमी के चलते यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जल्द होंगे तैनाती आदेश?

कार्मिक विभाग द्वारा जल्द ही सभी 29 नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों के तैनाती आदेश जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि शैलेंद्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों और विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।इस प्रोन्नति के बाद प्रदेश की नौकरशाही में नए बदलाव देखने को मिलेंगे और प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की संभावना है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]