ग्रेटर नोएडा में होने वाले UP International Trade Show-4.0 में पहली बार उत्तर प्रदेश का खेल विभाग अपना भव्य पवेलियन सजाने जा रहा है। 200 वर्ग मीटर में तैयार होने वाले इस पवेलियन में यूपी के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ियों की उपलब्धियां, 3D मॉडल, AI तकनीक और खास गेमिंग जोन आकर्षण का केंद्र होंगे।
News Diary Today | Special Story
Noida News | ग्रेटर नोएडा में सजेगा उत्तर प्रदेश का भव्य स्पोर्ट्स पवेलियन; पहली बार ट्रेड शो में दिखेगा यूपी का ‘स्पोर्ट्स स्टेट’ मॉडल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब केवल शिक्षा और उद्योग ही नहीं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी एक ग्लोबल पावरहाउस बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के इसी बदलते स्पोर्ट्स मॉडल, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक खेल प्रतिभाओं की शानदार झलक इस बार दुनिया को ग्रेटर नोएडा में देखने को मिलेगी। बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0’ (UP International Trade Show) में पहली बार प्रदेश का खेल विभाग अपनी मजबूत और भव्य उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश की खेल सुविधाओं के अभूतपूर्व विस्तार को प्रदर्शित किया जाएगा।पवेलियनखेल विभाग द्वारा लगभग 200 वर्ग मीटर के दायरे में एक विशेष और अत्याधुनिक पवेलियन तैयार किया जा रहा है। इस पवेलियन में विभाग के चार प्रमुख अंग संयुक्त रूप से हिस्सा लेकर यूपी की उपलब्धियां दिखाएंगे जिसमें खेल निदेशालय,प्रादेशिक विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग,स्पोर्ट्स कॉलेज तथा मेरठ में विकसित हो रही मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी सम्मिलित होगी।
जेन-जी (Gen-Z) और गेमिंग जोन का तड़का!
इस पवेलियन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका मुख्य फोकस आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी (Gen-Z) को खेल और फिटनेस से जोड़ने पर होगा। यह केवल एक पारंपरिक प्रदर्शनी नहीं होगी, बल्कि युवाओं को आकर्षित करने के लिए एक विशेष इंटरएक्टिव गेमिंग जोन तैयार किया जा रहा है, जहां आने वाले दर्शक खुद खेल सकेंगे और रोमांच का अनुभव कर सकेंगे।
अयोध्या से मेरठ तक खेल परियोजनाओं का 3D मॉडल और AI
पवेलियन में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। इसके साथ ही, अयोध्या से लेकर मेरठ तक प्रदेश में तैयार हो रहे आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के 3डी (3D) मॉडल्स मुख्य आकर्षण होंगे। खेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल की संभावनाओं और खिलाड़ियों के डिजिटल डेटा मैनेजमेंट की तकनीकों को भी यहाँ दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।खेल विभाग के विशेष सचिव विनीत कुमार के अनुसार, यह पवेलियन यूपी की खेल प्रतिभा, इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीक तीनों का एक ऐसा बेजोड़ संगम होगा जो यह साबित करेगा कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने से लेकर उन्हें शासकीय सेवा देने तक हर मोर्चे पर आगे बढ़ चुका है।