Up Sthapna Divas : नोएडा शिल्प हाट में दूसरी बार हुआ उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

:- 2018 से मनाया जा रहा है यूपी स्थापना दिवस

:- नोएडा एवं दादरी विधानसभा की 258.70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
:- आज हुआ शुभारम्भ, 3 दिन तक मनाया जाएगा उत्सव

 नोएडा :- सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट में आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारंभ किया गया l यह कार्यक्रम 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक चलेगा)  दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने विधिवत फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित करके उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारंभ किया उनके साथ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे उद्घाटन करने के पश्चात मुख्य अतिथि तेजपाल नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तकरीबन 67 साल बाद स्थापना दिवस मनाने का श्रेय पूर्व राज्यपाल राम नायक को जाता है उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का सुझाव दिया था लेकिन तत्कालीन सरकार ने उनके सुझाव भी नहीं माना 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के सुझाव के नाम आना बल्कि इसे 2018 में लागू भी करवा दिया इसके बाद से हर वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम के पश्चात नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विभिन्न कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया वहीं अन्य सरकारी महकमों के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा खेले स्पर्धाओं में उल्लेखनीय योगदान करने पर उनको भी प्रशस्ति पत्र एवं कमेंट देकर सम्मानित किया गया मालूम होती उत्तर प्रदेश दिवस पर रोजाना विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस दौरान कई नामचीन कलाकार भी अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे

दादरी विधायक तेजपाल नगर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई के द्वारा विधिवत रूप से किया गया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश दिवस 2023 का दादरी विधायक तेजपाल नगर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा और ग्रेटर नोएडा रितु माहेश्वरी एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस 2023 के शुभारंभ अवसर पर ही जनपद की प्राधिकरणों के द्वारा नोएडा दादरी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कुल 258.70 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया, जिसमें नोएडा विधानसभा की 32.15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 159.92 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास तथा दादरी विधानसभा क्षेत्र की 4.30 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 62.33 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है।  उत्तर प्रदेश दिवस 2023 का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना, अन्नदाता संवाद, उत्तर प्रदेश में निवेश बेरोजगार पर बौद्धिक परिचर्चा एवं महानुभावों का सम्मान, जनपद के स्थानीय कलाकारों द्वारा रागनी तथा शासकीय कार्यक्रम एवं प्रमाण पत्र, पुरस्कार वितरण, लोकार्पण से किया गया। नोएडा विकास यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी मुख्य बृज द्वार एवं निवेश द्वार पर लगाई गई गई। तीन दिवसो तक चलने वाले उत्तर प्रदेश दिवस 2023 के अवसर पर प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार.प्रसार तथा योजनाओं के संबंध में कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को अधिक से अधिक जानकारी एवं जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के द्वारा 85 स्टाल लगाए गए, ताकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो संकल्प है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके उसको मूर्त रूप प्रदान किया जा सके। आज कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर समाज कल्याण, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग तथा मुद्रा लोन के 60 लाभार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]