नोएडा के सर्फाबाद के विकल यादव ने जीता यूपी स्टेट रेसलिंग सिल्वर

:- विकल यादव ने मेडल जीतकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर यूपी स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप में नोएडा के ग्राम सर्फाबाद के उभरते पहलवान विकल यादव (पुत्र गजेन्द्र यादव) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 74 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। अपने दमदार प्रदर्शन और जुझारू रवैये से विकल ने प्रतियोगिता में कई दिग्गज पहलवानों को मात देते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

विकल यादव की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरे सर्फाबाद गांव और नोएडा गोर्वान्वित महसूस कर रहा है । गांव के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। कोच और ग्रामीणों का कहना है कि विकल की मेहनत और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। रेसलिंग एसोसिएशन ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]