Yamuna authority : यमुना प्राधिकरण अब इजराइल, जर्मनी और जापान में करेगी रोड शो

:- विश्वस्तरीय परियोजनाओं का डंका बजेगा


नोएडा :- यमुना सिटी में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अथॉरिटी विदेशों में रोड शो करने जा रही है। यमुना अथॉरिटी सबसे पहले इजराइल, जर्मनी और जापान में रोड शो करेगी। इन तीनों देशों में रोड शो दिसंबर माह में किए जाएंगे। इन रोड शो के जरिए यमुना सिटी में बनाए जा रहे सरकार के सबसे बड़े ड्रीम प्रॉजेक्ट फि ल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डाटा सेंटर पार्क समेत कई अहम प्रॉजेक्ट शामिल किए गए हैं। रोड शो के जरिए इजराइल, जर्मनी और जापान के उद्यमियों को यमुना सिटी में बसाए जा रहे तीन बड़े प्रॉजेक्ट के बारे में अवगत कराया जाएगा।

यमुना सिटी में बनाया जाएगा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा


    विश्वस्तरीय कंपनियों को बताया जाएगा कि यमुना सिटी में देश का सबसे बडा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाईअड्डा बनाया जा रहा है। इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 रन वे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर एमआरओ हब और कार्गो हब बनाए जा रहे हैं। जिससे उद्यमी अपने कच्चे और पक्के माल को देश-विदेश में कार्गो के जरिए आसानी से आयात-निर्यात कर सकें। दिसंबर में होने वाले रोड शो के लिए इजराइल, जर्मनी और जापान में भारत के राजदूतों व उद्यमियों से संपर्क साधा गया है। यमुना सिटी में बनने वाला मेडिकल डिवाईस पार्क अपनी तरह का उत्तर भारत में पहला और देश का सबसे प्रोजेक्ट होगा। अभी तक मेडिकल डिवाइस पार्कमें 37 देशी.विदशी कंपनियों को प्लॉट अलॉट किए जा चुके हैं। फि ल्म सिटी की टेक्निकल बिड ओपन हो चुकी हैं। अब केवल प्राइस बिड खुलना बाकी है। देश की सबसे बडी फि ल्म सिटी यमुना सिटी में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे और जेवर एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]