नोएडा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा गहराया।

✍️ योगेश राणा


न्यूज़ डायरी,नोएडा

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन की चिंता इस बात को लेकर और बढ़ गई है कि अगर पानी की रफ्तार ऐसे ही जारी रही तो जल्द ही निचले इलाकों में हालात बाढ़ जैसे बन जाएंगे। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। हालांकि जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीम पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। नदी के किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

मौसम विभाग ने बताया बारिश का कारण

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य से अधिक वर्षा का मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन है। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने से हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है, जिससे मानसून की धाराएँ और अधिक मज़बूत हुई हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का संगम उत्तर भारत में भारी बारिश का बड़ा कारण बना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.