IND vs AUS : चौथे T20 मैच में 20 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने श्रृंखला की अपने नाम


Desk report :- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 174 रन बनाए । अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में पांच विकेट गंवा कर सिर्फ 13 रन बना पाई । इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत तो तेज की मगर विकेट गिरने का सिलसिला रोक नहीं पाई।ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 36 रन की नाबाद पारी कप्तान मैथ्यू वेड ने खली। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। जिसकी बदौलत भारत ने यह मुकाबला 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.