October 10, 2026

Up News : केंद्र सरकार पर बरसे अखिलेश , राहुल की ‘फ्लाइंग किस’ का किया बचाव

IMG_20230810_212324



लखनऊ :- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फ्लाइंग किस इन दिनों सियासी बवाल मचाए हुए है। बीजेपी राहुल गांधी को घेरने में जुटी है तो अन्य तमाम विपक्षी दल राहुल का बचाव करते नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी चुप्पी तोड़ दी है। अखिलेश ने इस मामले पर राहुल का बचाव करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ‘कुछ शब्दों की परिभाषा ऐसी होती है कि जब भी हम पढ़ते हैं तो हमें उन चीजों का मतलब पता चल जाता है। फिलहाल कुछ शब्द ऐसे पेश किए जा रहे हैं। जिन्हें पढ़ने पर अब पता नहीं क्या-क्या मालूम पड़ता है।’ उन्होंने आगे कहा कि असली सवाल यह है कि क्या महंगाई कम होगी?, बेरोगजारी पर सरकार क्या कर रही है? क्या सरकार बेरोजगारों को रोजगार देगी या नहीं देगी?
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के शासन में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के भ्रष्टाचार को देखते हुए कोई डिक्शनरी लिखनी पड़ सकती है। अखिलेश का कहना है कि बीजेपी बाढ़ और सूखे पर पूरी तरह से फेल नजर आई। उन्होंने कहा कि बाढ़ और सूखे के समय बीजेपी किसानों की मदद करने में विफल रही।

Author

You may have missed