October 10, 2026

Mobile creches for labour children:निर्माण साईट पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए होगी मोबाइल क्रेच की शुरुआत

0
IMG_20220801_195047

 आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी मोबाइल क्रेच, निर्माण साईट पर ही श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा बेहतरीन डे-केयर- मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली:-  दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ है। ‘डॉक्टर ऑन व्हील योजना’ के तहत कंस्ट्रक्शन साईट पर श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच होगी। निर्माण साईट पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए मोबाइल क्रेच की शुरुआत होगी,जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। जिससे निर्माण साईट पर ही श्रमिकों के बच्चों को बेहतरीन डे-केयर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना और प्रदूषण के दौरान थमे निर्माण कार्यों के बावजूद निर्माण श्रमिकों के साथ केजरीवाल सरकार खड़ी थी। 600 करोड़ से अधिक की सहायता राशि देकर आर्थिक मदद की। निर्माण श्रमिकों के लिए केजरीवाल सरकार 17 वेलफेयर स्कीम चला रही है। पिछले साल इन स्कीमों के तहत निर्माण श्रमिकों को 13 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की निर्माण श्रमिकों के पास आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड अपनी वेबसाईट को अपग्रेड कर रहा है।

बोर्ड मीटिंग में अधिकारियों संग उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री व श्रम मंत्री  मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड की 39वीं बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में निर्माण श्रमिकों के लिए कई बेहतर स्कीम लाने पर चर्चा हुई। जिसमें निर्माण साईट पर ही निर्माण श्रमिकों के रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए ‘डॉक्टर ऑन व्हील योजना’, निर्माण साइट पर ही श्रमिकों के बच्चों को डे-केयर सुविधाएं देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल क्रेच व श्रमिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की हो बेहतर व आसान पहुँच हो, इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा अपने वेबसाइट को अपग्रेड करना भी शामिल है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी नई योजनाओं को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि निर्माण श्रमिकों को इसका लाभ मिल सकें।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed