Noida News : मनचलों ने पूछा रेट, पति और देवर के साथ खड़ी थी महिला, गार्डन गैलेरिया मॉल में भिड़े दोनों पक्ष।

:- अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल एक्स से घटना का वीडियो किया पोस्ट ।



नोएडा :- उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर चर्चा में आया है। दरअसल, यहां पर दो पक्षों में जमकर हाथा पाई हुई है। आरोप है कि पती और देवर के साथ खड़ी महिला का मनचलों ने रेट पूछा, जिसके बाद महिला के पति और देवर आरोपियों के साथ भिड़ गए। यह घटना थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की बताई जा रहा है। इस मामले में पीडि़ता का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह आरोपी लगा रही है कि मै अपने देवर के साथ खड़ी थी पुलिस वाले मुझे यहां लेकर आए, एक लड़की दबदबा दिखा रही थी कि मेरे पापा डीएसपी हैं । महिला ने आरोप लगाया कि उस लड़की के साथ जो लड़का था उसने मेरा रेट पूछा, किसी महिला का उसके पति के सामने रेट पूछने पर किसे गुस्सा नहीं आएगा। जब मेरे पति ने इस बात पर चिल्लाया तो उस लड़की ने उल्टा धमकी देने लगी की तुम्हारे पर केस कराउंगी। 1 मिनट 59 सेकंड के वीडियो वायरल में महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। यह वीडियो जीआईपी चौकी के बाहर की बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित में तहरीर नहीं दी है।

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल एक्स से इस पूरी घटना को पोस्ट करते हुए। उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर रोग लगाए हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]