22 महीनों में 11 करोड़ 72 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी।

 श्री काशी विश्वनाथ धाम के नए अवतरण में आने के बाद धाम में श्रद्धालुओं की संख्या नित नया कीर्तिमान बना रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के  बाद लगभग 22 महीनों में 11 करोड़ 72 लाख से ज्यादा भोले के भक्तों ने अब तक बाबा का दर्शन किये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बाबा के दरबार में सौ बार से अधिक हाज़िरी लगा चुके हैं और भक्तों को सुविधाएं दिए जाने के लिए ख़ाका खींचते रहे हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम को धरातल पर उतारते हुए योगी सरकार ने विस्तारित धाम में भक्तों के हर छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखा है, जिससे भक्तों को असुविधा न होने पाए। यही कारण है जिससे श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। लोकार्पण के बाद हर महीने कम से कम 31 लाख से अधिक और अधिकतम 95 लाख से अधिक शिव भक्त देवो के देव महादेव के दरबार में शीश नवा रहे हैं। 

 धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम  लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। तब से अब तक 11 करोड़ 72 लाख 71 हज़ार 7  सौ उन्नचास श्रद्धालुओ ने दर्शन किया है।  उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2021 में लोकार्पण के बाद 2022 के जनवरी महीने में 74,59,471, 2022 के सावन माह में लगभग 7681561, 2023 अधिक माह के श्रावण माह के महीने में जुलाई में 7202891 अगस्त में 9562206 श्रद्धालुओं ने काशी पुराधिपति के दर्शन किये। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]