OYO होटलों पर पुलिस ने मारा छापा , कई जोड़े धरे 

मुजफ्फरनगर।

मुजफ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने एक साथ कई ओयो होटल्स पर छापेमारी की और वहा मौजूद लड़के लड़कियों को हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की साथ ही साथ होटल संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  

 सीओ मंडी हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की नई मंडी पुलिस द्वारा आज ओयो होटल पर छापेमारी की गई है, जिसमे सभी लड़के लड़कियों से बातचीत कर उनसे जानकारी लेकर छोड़ दिया गया है, साथ ही सम्बंधित कुछ होटल जो की इस तरह से संचालित हो रहे थे वो छापेमारी की सुचना मिलने से अपने होटल्स बंद कर मौके से फ़रार हो गए।

आपको बता दे की गत दिवस पहले भी मीरापुर, खतौली, मंसूरपुर और शाहपुर पुलिस द्वारा भी कई ओयो होटल्स पर छापेमारी की जा चुकी है इन छापामार कार्यवाही में कई प्रेमी जोड़े पुलिस के हाथ लगे थे। अब नई मंडी क्षेत्र में हुई इस ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद ओयो होटल संचालको में हड़कंप मचा हुआ है। फ़िलहाल पुलिस अब इन ओयो  होटल्स के मानक व उनके दस्तावेजों की जाँच में जुट गई है।