देवरिया।
देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव में आज सुबह एक मकान की तीसरी मंजिल पर तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया । जिससे सीढ़ी के फाटक समेत दीवार के परखच्चे उड़ गए। कमरे में सो रहे तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। विस्फोट की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच में जुट गयी । वहीं फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वाड को बुलाया गया। वही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी मौके का निरीक्षण किया । आपको बता दे पूरा मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव के रहने वाले जैनुल अंसारी के घर की जो सोनू घाट चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाता हैं। उनके मकान की पहली मंजिल पर उनके बेटा और बहू रहते हैं।
Author
-

Harvir Chauhan
Editor-in-Chief & Founder, News Diary Todayहरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Follow Harvir Chauhan on Social Media
X (Twitter) : @chauhan_harvir
Facebook page link
https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
Email: [email protected]