गुरुग्राम :- आदेश जोशी मेमोरियल ट्रस्ट (AJMT) की संस्थापक और समाज सेवी रंजना जोशी ने आज गुरुग्राम में गरीब बच्चों के साथ क्रिसमस डे मनाया। इस मौके पर उन्होंने यहां मौजूद बच्चों को गर्म कपड़े और उपहार वितरित किए। इस दौरान सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने क्रिसमस डे के गीतों पर भी खूब डांस और मस्ती की। इस दौरान बच्चों को कई प्रकार के खेल भी खिलाए गए और अल्पाहार वितरण भी किया गया। आपको बता दें कि रंजना जोशी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने के बाद अब अपनी संस्था के माध्यम से ज़रूरतमंद बच्चों की सेवा करती हैं। प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से रंजना जोशी अधिकांश त्यौहारों को इन बच्चों के बीच ही मनाती हैं।

Author
-

Harvir Chauhan
Editor-in-Chief & Founder, News Diary Todayहरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Follow Harvir Chauhan on Social Media
X (Twitter) : @chauhan_harvir
Facebook page link
https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
Email: [email protected]