खुद थाने पहुंच किया सरेंडर, पुलिस के सामने खाई ये कसम


बंदायू।
बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के खैरपुर खैराती गांव का रहने वाला मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद गांव गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी है। वह सुबह थाने में तख्ती लटका कर पहुंचा तख्ती पर लिखा हुआ था कि मेरा नाम मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी खैरपुर खैराती थाना सहसवान बदायूं गैंगस्टर के मामले में पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर रहा हूं। अब कभी भी गौकशी नहीं करूंगा। योगी बाबा मेरी रक्षा करें। जब वह थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए और उन्होंने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और फिर गिरफ्तार करने के बाद उसे लॉकअप में बंद कर दिया। वहीं पुलिस कर्मियों ने बताया कि योगी सरकार का अपराधियों में कितना भय है कि वह अपने आप आत्म समर्पण कर रहे हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]