इन दवाओं से करें परहेज़ , क्योंकि दिल्ली में मिला नकली दवा बनाने का कारखाना


नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली में नकली दबा बनाकर बड़े पैमाने पर उसका कारोबार करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी के गुलाबी बाग इलाके में नकली दवा बनाने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ कर, उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कारखाने में एक खुजली रोधक जेल ‘बेटनोवेट एन’ का उत्पादन किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि यह अवैध इकाई गुलाबी बाग के औद्योगिक क्षेत्र में चलाई जा रही थी।
छापे के दौरान मौके पर कम से कम 57 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें बेटनोवेट एन क्रीम की खाली ट्यूबें भरी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि हर कार्टन में 1200 ट्यूब थीं यानी करीब 68 हजार खाली ट्यूबें। उन्होंने बताया कि भरी हुई ट्यूब के चार कार्टन भी बरामद किए गए हैं और हर कार्टन में 550 (करीब 2200 भरी हुई ट्यूबें) ट्यूबें थीं। अधिकारी ने बताया कि कारखाने से कच्चा माल और भारी-भरकम मशीनें भी जब्त की गईं हैं। पुलिस के मुताबिक कारखाने के मालिक की पहचान अवन मोंगा (45) के रूप में हुई है, जो अपने भाई के साथ मिलकर अक्सर गैर-ब्रांडेड उत्पादों को बनाने का काम करता था। आरोपी ने बाहरी दिल्ली के इलाके में अपना व्यापार फैलाया हुआ था। अब पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के प्रयास में जुटी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]