October 11, 2026

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में बनाए गए लाइव मॉनिटरिंग सेल में पहुंचकर जनपद में चल रही पुलिस परीक्षा का लिया

Screenshot_20240823_225647_Google

जायजागौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 जनपद में 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही है, जिसकी मॉनिटरिंग कलेक्ट्रेट में बनाए गए लाइव मॉनिटरिंग सेल में निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में बनाए गए लाइव मॉनिटरिंग सेल में पहुंचकर जनपद में प्रथम पाली की आयोजित हो रही परीक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 को जनपद में सकुशल सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने लाइव मॉनिटरिंग सेल की टीम को निर्देश दिए कि जनपद के 18 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें और समय-समय पर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।

Author

You may have missed