There Will Be No Transfer In UP Without Yogi’s Approval : अब योगी की हरी झंडी के बिना प्रदेश में नहीं चलेगी तबादला एक्सप्रेस

मंत्रियों को भी लेनी होगी मुख्यमंत्री से मंजूरी

उत्तरप्रदेश:- उत्तरप्रदेश में अब किसी भी विभाग में तबादला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथ मे ले लिया है। इतना ही अब किसी तबादले के लिए सरकार के मंत्री को भी पहले मुख्यमंत्री से मंजूरी लेनी होगी। इस बाबत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शासनादेश जारी किया है।

इस शासनदेश के मुताबिक समूह ए, बी, सी और डी (क, ख, ग, घ) श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुमोदन लेना होगा। बताया जा रहा है कि यूपी में 2022-23 की ट्रांसफर पॉलिसी 30 जून को समाप्त हो गई लेकिन उसके बाद भी कई विभागों में तबादले कर दिए गए। तबादले में गड़बड़ी की खबरें आने के बाद यह फैसला किया गया है। पिछले दिनों यूपी के कई विभागों में तबादले में गड़बड़ी करने के मामले सामने आए थे और ट्रांसफर सीजन खत्म होने के बाद भी तबादले किए गए थे। इसको लेकर कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे और यहां तक कि एक मंत्री ने आरोप लगाते हुए इस्तीफा तक सौंप दिया था। सरकार इस मुद्दे पर लगातार विपक्ष के भी निशाने पर है।

हालांकि विभाग इसे रूटीन की कार्यवाही बता रहा है। बताया जाता है कि अगर ट्रांसफर सीजन खत्म हो जाता है तो फिर सीएम से अनुमोदन लेना होता है और सीएम कार्यालय से मंजूरी के बाद ट्रांसफर होता है। 

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *