यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल : तबादला नीति के आखिरी दिन 21 से ज्यादा जिलों के बदले गए CMO, देखें पूरी सूची।

न्यूज़ डायरी टुडे, लखनऊ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 से अधिक जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। स्थानांतरण नीति की निर्धारित समय-सीमा के अंतिम दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, जौनपुर, बाराबंकी, सीतापुर, मऊ, हाथरस, हापुड़ और अन्य जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को संयुक्त निदेशक (JD) के पद पर भी नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाना बताया जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जिलों में नियुक्त किए गए नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

  • डॉ. प्रमोद कुमार – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंबेडकर नगर
  • डॉ. मुकेश कुमार – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी
  • डॉ. सचिन चंद्र वैश्य – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गाजियाबाद
  • डॉ. हरिनंदन प्रसाद – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जालौन
  • डॉ. रमेश कुमार मिश्रा – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र
  • डॉ. रंजन गौतम – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाराबंकी
  • डॉ. अजय कुमार शर्मा – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उन्नाव
  • डॉ. अभय नारायण राय – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया
  • डॉ. अल्का शुक्ला – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर
  • डॉ. उदयभान सिंह – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फतेहपुर
  • डॉ. किशोर कुमार आहूजा – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हापुड़
  • डॉ. गंगाराम गौतम – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर
  • डॉ. पंकज कुमार – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मऊ
  • डॉ. भुवन चन्द्र पन्त – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीलीभीत
  • डॉ. रमाकान्त सागर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरोहा
  • डॉ. रामनाथ सिंह – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलीगढ़
  • डॉ. विकास चन्द्रा – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कन्नौज
  • डॉ. विनय कुमार – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महोबा
  • डॉ. वेद प्रकाश – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस
  • डॉ. सुखरंजन समदर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर

संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्ति

  • डॉ. नीरज त्यागी – संयुक्त निदेशक (JD), आगरा

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]