नोएडा में सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले चार शातिर बदमाशों को सेक्टर-20 पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने चोरी की गई बंदूक, कारतूस, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद कर मामले का खुलासा किया।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida News : थाना सेक्टर-20 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा गार्ड से लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक, 04 कारतूस (.12 बोर), सुरक्षा गार्ड की सीटी, बैंक पासबुक, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। बता दें कि पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 मई 2026 की है। चारों अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक सुरक्षा गार्ड सोता हुआ दिखाई दिया, जिसके कंधे पर काले रंग के बैग में एक बंदूक टंगी हुई थी। मौका पाकर अभियुक्तों ने मोटरसाइकिल रोकी और गार्ड की बंदूक चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया था और घटना के अगले ही दिन, यानी 31 मई 2026 को पुलिस ने मैन्युअल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से मामले का सफल अनावरण किया। पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों को सेक्टर-31 स्थित भगत सिंह पार्क से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिव्यांशु शुक्ला उर्फ भूरी पुत्र रितेश शुक्ला,शिवम पुत्र बबली,साहिल शर्मा पुत्र अजय शर्मा तथा आर्यन सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से सुरक्षा गार्ड की चोरी हुई बंदूक (डिसमेंटल/खुली हुई अवस्था में), 04 कारतूस (.12 बोर), गार्ड की सीटी और बैंक पासबुक बरामद की है। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP16AX1688) भी जब्त कर ली गई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त दिव्यांशु शुक्ला उर्फ भूरी और शिवम के पास से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज और मैन्युअल इंटेलिजेंस की अहम भूमिका रही : एडीसीपी नोएडा
एडीसीपी (ADCP) मनीषा सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट नोएडा पुलिस द्वारा अपराधियों और चोरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।बीती 30 मई को थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत एक सुरक्षा गार्ड, जो सड़क किनारे सो रहा था, उसकी लाइसेंसी बंदूक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा चोरी कर ली गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गईं।पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के गहन विश्लेषण और मैन्युअल इंटेलिजेंस (मुखबिर खास) की मदद से मात्र 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया है। आज, 31 मई को पुलिस टीम ने सेक्टर-31 स्थित भगत सिंह पार्क के पास से घेराबंदी कर 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दिव्यांशु शुक्ला उर्फ भूरी, शिवम, साहिल शर्मा और आर्यन सिंह के रूप में हुई है।इनके कब्जे से सुरक्षा गार्ड से चोरी की गई .12 बोर की लाइसेंसी बंदूक (डिसमेंटल अवस्था में), 04 जिंदा कारतूस, गार्ड की सीटी और बैंक पासबुक बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP16AX1688) को जब्त किया गया है और दो अभियुक्तों के पास से अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।”