October 13, 2026

Up News : उ.प्र राजकीय निर्माण निगम ने तैयार किया यूपी के नए आईटी हब का ब्लू प्रिंट

InCollage_20230813_234429552


लखनऊ :- योगी सरकार ने राजधानी लखनऊ को उत्तर प्रदेश का नया आईटी हब बनाने की तैयार शुरू कर दी है। यह आईटी हब कानपुर रोड पर अमौसी स्थित नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में 40 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। इसके तहत आईटी हब को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें आईटी पार्क, बिजनेस पार्क और इंटरनेशनल इक्यूबेशन फैसिलिटी सेंटर को स्थापित किया जाएगा। राजधानी में प्रस्तावित यह आईटी हब देश के चुनिंदा बड़े आईटी हब में से एक होगा।

11.47 एकड़ भूमि पर होगा 6 मंजिला आईटी पार्क
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा प्रस्तुत आईटी हब के प्रस्तावित ब्लू प्रिंट के अनुसार निर्धारित भूमि पर 11.47 एकड़ पर आईटी पार्क का निर्माण किया जाना है। वहीं 7.4 एकड़ में बिजनेस पार्क को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेशनल इंक्यूबेशन फैसिलिटी सेंटर को 6.9 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके साथ ही 8.7 एकड़ भूमि ग्रीन एरिया के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण के संरक्षण से जुड़े पेड-पौधों व बगीचों को स्थापित किया जाएगा। इतना ही नहीं 5.8 एकड़ में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा ताकि आईटी हब में निर्मित भवनों के बीच कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। ब्लू प्रिंट के अनुसार आईटी पार्क, बिजनेस पार्क और इंटरनेशनल इंक्यूबेशन फैसिलिटी सेंटर को बेसमेंट और ग्राउंड समेत 6 मंजिला इमारत में निर्मित किया जाएगा। इन तीनों भवनों की अपनी-अपनी पार्किंग की सुविधा भी होगी। इनकी बेसमेंट पार्किंग में हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।
होंगीं 6 महत्वपूर्ण विंग्स
आईटी हब के प्रस्ताव के अनुसार इसको देश के बड़े इंक्यूबेटर के तौर पर स्थापित किया जाएगा। इसमें ऐसी तमाम खूबियां होंगी जो लोगों को आकर्षित करेंगी। इसके तहत आईटी हब में 6 महत्वपूर्ण विंग स्थापित किया जाएगा। इनमें विमेन इंटरप्रेन्योर्स हब, स्किल एंड नॉलेज एकेडमी, प्रोटोटाइपिंग सेंटर, रिसर्च एंड इनोवेशन सर्किल, इमर्जिंग टेक विंग और यू हब इनोवेशन हब को निर्माण किया जाएगा। इन सारे विंग्स को पांच एकड़ भूमि पर विकसित किए जाने की योजना है।

Author

You may have missed