October 10, 2026

एक युवती की सनक ने करा दी युवक की हत्या , कई गिरफ्तार

IMG_20240324_154944


नई दिल्ली।


दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में एक युवती की सनक का गज़ब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने एक युवक की सिर्फ इसलिए हत्या करवा दी, क्योंकि मृतक ने आरोपी युवती को गली में गाली देते हुए गुजरने का विरोध किया था। बस यही बात युवती को नागवार गुजरी और उसने अपने बॉयफ्रेंड और भाइयों को कह कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करवा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस टीम ने महज दो घंटे के भीतर ही आरोपी युवती समेत उसके बॉयफ्रेंड और भाइयों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान, सूरज, मनोज, विशाल और राहुल उर्फ गुर्जर के रूप में हुई है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया। चाकू भी बरामद कर लिया गया, जिसे युवती के प्रेमी विशाल ने हवाबाजी के लिए कुछ ही दिनों पहले फ्लिपकार्ट से 7 सौ रुपये में खरीदा था।

Author

You may have missed